Wednesday, October 21st, 2026

भारत ने बैटिंग का फैसला किया, अक्षर पटेल का डेब्यू, कुलदीप की हुई वापसी 

नई दिल्ली
 भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच चेन्नई के मैदान पर हो रहा है और यहां पर भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। इंग्लैंड ने पहले मैच में टॉस जीता था और बैटिंग ही ली थी। वह मैच भारत 227 रनों से हार गया था। अब भारत के पास पलटवार करने का मौका है। भारत के लिए खास बात यह है कि अक्षर पटेल को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला है। पटेल पहले मैच में चोटिल होने के कारण नहीं खेल पाए थे।

 भारतीय टीम ने जसप्रीत बुमराह की रेस्ट दिया है और उनकी जगह पर मोहम्मद सिराज को जगह मिली है। दूसरे तेज गेंदबाज के तौर पर ईशांत शर्मा ही होंगे। स्पिन विभाग में कुलदीप यादव की वापसी हो गई है। इसके अलावा भारत की बैटिंग वही है जो पहले मैच में खेलने उतरी थी। भारत ने शाहबाज नदीम और वाशिंगटन सुंदर को मौका नहीं दिया है। दोनों ने ही पहले टेस्ट में निराश किया था। फैंस के स्वागत के लिए BCCI तैयार, दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम आर्चर की अनुपस्थिति में ऑली स्टोन के साथ की गई है और एंडरसन के स्थान पर ब्रॉड आ गए हैं। बटलर की जगह पर बेन फॉक्स विकेटकीपर होंगे। डॉम बेस की जगह पर मोइन अली को एंट्री दी गई है। कुल मिलाकर दोनों टीमों ने मिलाकर 7 बदलाव किए हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

इस प्रकार है- भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (सी), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (डब्ल्यू), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज 

 इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिबली, डैनियल लॉरेंस, जो रूट (c), बेन स्टोक्स, ओली पोप, बेन फॉक्स (w), मोइन अली, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच, ऑली स्टोन

 

#भारत ने बैटिंग का फैसला

Source : Agency

पाठको की राय